टेल्को के नए थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प- गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

टेल्को के नए थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद का अंग वस्त्र एवं पुष्प- गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

जमशेदपुर- टेल्को थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद को रविवार को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता करनदीप सिंह, जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की सुमन गुप्ता, जिला मंत्री मुन्ना देवी, लकी सिंह एवं विजय झा उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने नए थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व जन-समस्याओं पर चर्चा की।

थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Comment