टीम इंडिया की जीत पर रांची में जश्न का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

टीम इंडिया की जीत पर रांची में जश्न का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

रांची : टी–20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद राजधानी रांची में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रविवार रात जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर जश्न मनाया। खासकर Albert Ekka Chowk पर बड़ी संख्या में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुट गई। यहां लोगों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

पटाखों और नारों से गूंजा चौक

भारत की जीत की खबर मिलते ही अल्बर्ट एक्का चौक पर माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाए। कई लोग ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और देर रात तक जश्न चलता रहा।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का उत्साह सिर्फ युवाओं तक ही सीमित नहीं रहा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी जश्न में शामिल हुए। कई परिवार अपने बच्चों के साथ चौक पहुंचे और आतिशबाजी का आनंद लिया।

देर रात तक चलता रहा जश्न

रांची के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों ने पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। अल्बर्ट एक्का चौक पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही और पूरा इलाका पटाखों की रोशनी और नारों से गूंजता रहा। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि टीम इंडिया की यह जीत देश के लिए गर्व की बात है और इसी खुशी को मनाने के लिए वे सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई