भारत में पेट्रोल-डीजल नहीं होगा महंगा! भारत को रूसी तेल खरीदने की मिली छूट
अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के लिए राहत वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों फिलहाल बढ़ोतरी नहीं होगी। अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अस्थायी अनुमति दे दी है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बना दबाव कुछ समय के लिए कम हो गया है।
India Russia Oil Trade: अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी किया
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिनों का विशेष लाइसेंस जारी किया है, जो 3 अप्रैल तक मान्य रहेगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव Scott Bessent ने जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति Donald Trump की ऊर्जा नीति के तहत लिया गया है।
उनका कहना है कि भारत अमेरिका का एक अहम साझेदार है और वैश्विक तेल बाजार में आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह अस्थायी कदम जरूरी था।
India Russia Oil Trade: नई शिपमेंट की अनुमति नहीं होगी
इस अनुमति के तहत भारत केवल उसी रूसी कच्चे तेल को खरीद सकेगा, जो 5 मार्च तक जहाजों में लोड हो चुका है और समुद्र में परिवहन के लिए निकल






