आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय से 5 रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण एवं 200 लोगों को भोजन करवाया गया
जमशेदपुर :
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से चिह्नित 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। आज लगभग 20 लोगों को पूर्णिमा नेत्रालय लेंस प्रत्यारोपण के लिए भेजा गया। गदरा के देहात क्षेत्र में आनंद मार्ग की ओर से लगभग 2 00 लोगों को भोजन कराया गया।
12 मार्च बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।






