जमशेदपुरः टाटा स्टील और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को टेल्को के मनीफीट इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान 15 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. ये सभी दुकान 50 साल पहले बनाए गए थे. इस संबंध में बताया जाता है कि इन दुकानों का मामला न्यायालय में चल रहा था और न्यायालय ने टाटा स्टील के
पक्ष में फैसला सुना दिया है.
इसके बाद सभी दुकानदारों को नोटिस दिया गया था. नोटिस के बावजूद भी दुकानदारों ने दुकान खाली नहीं किया तो आज जिला प्रशासन और टाटा स्टील ने सभी दुकान को तोड़ दिया. हालांकि दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन न्यायालय के आदेश और प्रशासन के सामने किसी की नहीं चली.
दुकानदार मोहलत मांगते रहे लेकिन आदेश के बाद अधिकारियों ने सभी दुकानों को जमींदोज कर दिया. विदित हो कि शहर के सोंदर्गीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर टाटा स्टील ने न्यायालय में आवेदन दिया था और इस आवेदन के आलोक में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया






