औद्योगिक क्षेत्र में चोरी पर टाटा स्टील सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो कॉपर केबल के साथ युवक गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी पर टाटा स्टील सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो कॉपर केबल के साथ युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर।
औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टाटा स्टील की सुरक्षा टीम पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में नियमित निगरानी और पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक को चोरी के कॉपर केबल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
सुरक्षा टीम ने संदेह के आधार पर मोहम्मद बाबू (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद सलीम, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, गौरी शंकर रोड, जुगसलाई को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में केबल अवैध रूप से कब्जे में पाया गया।
पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी तीन बार चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है और उसे आदतन अपराधी बताया जा रहा है। इस घटना से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है।
कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सामग्री चोरी के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही औद्योगिक परिसरों में निगरानी और पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित