उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के विचारार्थ कुल 4 मामलों को प्रस्तुत किया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के विचारार्थ कुल 4 मामलों को प्रस्तुत किया गया।
समिति द्वारा सभी मामलों पर सम्यक विचार-विमर्श करने के उपरांत स्वर्गीय देवचारण भगत की पुत्री सुश्री महिमा भगत को तृतीय वर्ग पद पर नियुक्ति हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया।
साथ ही बैठक के दौरान श्री साहिल सुंडी एवं श्री वेदप्रकाश राय को उपायुक्त द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उपायुक्त ने नव नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित