आगामी होली पर्व के मद्देनजर सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निदेशानुसार अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध गठित छापेमारी दल द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक: 02-03-2026 को एम०जी०एम थाना अन्तर्गत अवध डेंटल कॉलेज के सटे बने ऊंचे चहारदीवारी युक्त राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध विदेशी शराब विनिर्माण केंद्र का उद्भेदन किया गया है । छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का खाली बोतल, भारी मात्रा में ढक्कन व बोतल सीलबन्द करने हेतु कॉर्क, बोतलों पर चस्पा किये जाने वाला विभिन्न ब्रांडों का लेबल, नकली उत्पाद आसंजक, शराब को रंग व फ्लेवर देने में प्रयुक्त केरामेल लीटर, प्लास्टिक के ड्रम में तैयार रंगीन विदेशी शराब तथा करीब 80 पेटियों में, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, रॉयल गोल्ड कप आदि ब्रांड का बोतल बन्द शराब बरामद किया गया है। कुल बरामद विदेशी शराब की मात्रा का आंकलन किया जा रहा है ।
-उत्पाद टीम, पूर्वी सिंहभूम






