Jamshedpur:होली के गीतों पर थिरके तैलिक साहू समाज के लोग सिदगोड़ा भास्कर भवन में होली मिलन समारोह आयोजित

होली के गीतों पर थिरके तैलिक साहू समाज के लोग
सिदगोड़ा भास्कर भवन में होली मिलन समारोह आयोजित
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेमपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के साथ खुशी मनाई। इस दौरान आपसी भेदभाव भुलाकर एकता का संदेश दिया गया और बुराई को समाप्त कर अच्छा कार्य करने का संकल्प लिया गया, जो होलिका दहन के प्रतीक के रूप में अच्छाई की जीत का संदेश है। जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सिदगोड़ा भास्कर भवन में आयोजित हुआ। समारोह में आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र, पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं भीष्म पितामह के रूप में जाने वाले बृजनंदन शाह एवं उनकी पत्नी, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, बाराद्वारी शनि मंदिर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के रतन महतो, चंद्रिका प्रसाद, प्रीतम साहू, अवधेश कुमार, रविंद्र साव, राजन साव, सरायकेला खरसावां के स्वदेशी मंच के अध्यक्ष समाजसेवी राजेश झा के अलावा वार्ड में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को वार्ड नंबर 15 से रुबी गुप्ता, विद्यानंद गुप्ता, वार्ड नंबर 10 से जितेंद्र साहू, वार्ड नंबर 12 से माला देवी एवं धर्मेंद्र साव, भारतीय ओबीसी विचार मंच के सुमित शर्मा, रामवृक्ष साहू, सत्यदेव प्रसाद आदि गणमान्य लोगों को समाज का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के आए हुए अतिथियों को जिला कमेटी के लोगों ने सम्मानित किया। जिला कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, महामंत्री पप्पू साहू, जिला सचिव अशोक साहू, शैलेंद्र कुमार, शेखर कुमार, संजय साव, बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष पहलाद साव, आनंद गुप्ता, कन्हैया साव, कमलेश साव, जिला कमेटी क्षेत्रीय कमेटी के लोगों ने होली के गीतों से पूरा भास्कर भवन को होलीमय कर दिया। सबने होली गीतों का आनंद एवं लुफ्त उठाया। राकेश साहू ने होली के गीत गाने के लिए आए हुए सभी लोगों को रंग गुलाल लगाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष पूजा साहू, सीमा साहू, महेश साहू संतोष साहू, अधिवक्ता श्वेता साहू, भगवान साह, श्वेता साहू, संजय साह, रीता देवी, सिदगोड़ा लालभट्ट अध्यक्ष राजू साव, शांति नगर क्षेत्रीय अध्यक्ष सागर साव, गोलमुरी थाना अध्यक्ष अजय साहू, उलीडीह क्षेत्रीय थाना प्रभारी जितेंद्र साह, नागाडूंगरी क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुन्ना साहू, गौतम साहू, उदय नारायण गुप्ता, जिला सचिव राजेश प्रसाद, राकेश कुमार, सरवन साहूू, सूरज साहू, राजू साहू राजकुमार साहू, अजय साव, विजय साहू लक्ष्मण साहू, विद्यानंद साहू, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई