16 वी हॉकी इंडिया सब जुनियर राष्ट्रीय महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड सब जुनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 15 मार्च 2026 को रांची में
01 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक रांची झारखंड में आयोजित 16 वी हॉकी इंडिया सब जुनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 तथा राजगीर ,बिहार में आयोजित
16 वी हॉकी इंडिया सब जुनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए झारखंड सब जुनियर महिला और पुरुष टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक 15 मार्च 2026, दिन रविवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची में होगा। 15 मार्च को महिला वर्ग का चयन ट्रायल पूर्वाह्न 09.30 AM से और पुरुष वर्ग का चयन ट्रायल पूर्वाहन 11.30 Am से होगा। इस चयन ट्रायल में झारखंड के हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म 01 जनवरी 2010 को या उसके बाद हुई है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य है।
हॉकी झारखंड????






