रांची में कोतवाली थाना इलाके के कचहरी चौक पर किन्नरों के साथ मारपीट के बाद शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ चुका है।

रांची में कोतवाली थाना इलाके के कचहरी चौक पर किन्नरों के साथ मारपीट के बाद शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ चुका है। इस मामले के आरोपियों पर पुलिस द्वारा फायरिंग करने मामले में घायल इश्तियाक के भाई इरशाद अंसारी ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए न्याय की मांग की है। इस मामले में मांडर थाना क्षेत्र के बास्की गांव में हुई गोलीबारी की घटना को कथित फर्जी एनकाउंटर बताते हुए इरशाद अंसारी ने क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। इसकी फाइलिंग नंबर 4468/2026 है।

इस याचिका के जरिए पूरे प्रकरण की कोर्ट की निगरानी में एसआइटी गठित कर निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। इस रिट में गृह सचिव, डीजीपी, एसएसपी रांची के अलावा फायरिंग में शामिल डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी दुसरू बान सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर रवि कुमार व हवलदार प्रमोद भगत को प्रतिवादी बनाया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित