जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वरा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव ने जनता की उम्मीदों के विपरीत बताया। मंगलवार को गुंजन यादव ने बयान जारी कर कहा कि किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं के लिए अपने घोषणापत्र में बड़े वादे करने वाली महागठबंधन सरकार के इरादे बजट में दूर-दूर तक दिखाई नही दी। खुद को किसान हितैषी और ग्राम हितैषी बताने वाली सरकार ने न तो किसानों की चिंता की है, ना ही गांव की और ना ही रोजगार की चिंता की है। सरकार ने युवाओं, किसान, मजदूर, महिलाओं के साथ किए वादों को पूरा करने की मंशा नहीं दिखाई।






