Jamshedpur:*भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल अनुपालन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई ।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, वैकल्पिक यातायात योजना, चिकित्सीय सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था तथा स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, आमंत्रण पत्र सत्यापन, मीडिया प्रबंधन एवं अतिथि सत्कार से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप की जाएं। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया । उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय राष्ट्रपति का दौरा जिले के लिए गौरव का विषय है, ऐसे में सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं तत्परता से करें । बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई