प्रजापति समाज का एनडीए प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन

प्रजापति समाज का एनडीए प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन

मानगो स्थित टूड्स गार्डन के सामने मैदान में प्रजापति समाज मानगो की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के मानगो अध्यक्ष संजय प्रजापति की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक एकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र प्रसाद, नेमधारी पंडित, दिलीप प्रजापति, प्रेम प्रजापति, दिनेश प्रसाद सहित प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा जदयू जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला जदयू जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, प्रेम सक्सेना एवं दिलीप प्रजापति शामिल थे।

इस अवसर पर मानगो नगर निगम चुनाव की एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अपने संबोधन में विधायक सरयू राय ने कहा कि “समाज की एकता ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से संगठित समाज ही क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है।” उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह को विजयी बनाने का आह्वान किया।

वहीं बैठक में उपस्थित प्रजापति समाज के लोगों ने एकमत होकर मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
अपने संबोधन में मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने कहा कि “मानगो के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं की मजबूती, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित नगर निर्माण के लिए समाज के सहयोग से ठोस और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।” उन्होंने सभी नागरिकों से विकासमुखी सोच के साथ नगर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

बैठक का समापन समाज की एकजुटता, विकास के संकल्प और सकारात्मक वातावरण के साथ किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई