देश का 27वां शहर है मेरठ, जहां दौड़ेगी मेट्रो; सबसे पहले यहां चली थी यह ट्रेन

मेरठ। मेट्रो रेल की कहानी सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि तकनीक, सुविधा व शहर के बदलते चेहरे की कहानी को बयां करती है। मेट्रो का यह सफर देश में 1984 में कोलकाता से शुरू हुआ था। मेरठ देश का 27वां शहर होगा, जहां रविवार से मेट्रो दौड़ेगी। अफसर मान रहे हैं कि मेट्रो के संचालन से दिल्ली रोड के यातायात को राहत मिलेगी।
मेरठ में हर साल 67 हजार नए वाहन आ रहे हैं। निजी वाहनों की संख्या 12 लाख और व्यावसायिक वाहनों की संख्या 83 हजार तक पहुंच चुकी है। ट्रैफिक कई गुना बढ़ने से सड़कें कराह रही हैं। हकीकत यह है कि परतापुर से बेगमपुल तक पहुंचने में जितना समय लगता है, उतना तो परतापुर से दिल्ली पहुंचने में भी नहीं लगता।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद