इंदु सिंह के समर्थन में कांग्रेसियों ने जुगसलाई में जनसंपर्क अभियान चलाया

इंदु सिंह के समर्थन में कांग्रेसियों ने जुगसलाई में जनसंपर्क अभियान चलाया
जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदु सिंह के समर्थन में कांग्रेसियों ने जुगसलाई बाजार, गौशाला चौक गर्ल्स रोड, गौरी शंकर रोड सेवा सदन रोड साहू मोहल्ला सहित जुगसलाई के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। कांग्रेसियों ने जुगसलाई क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी 23 फरवरी को नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर इंदु सिंह को विजयी बनाएं। इंदु सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य लक्ष्य गंदगी मुक्त और विकसित जुगसलाई बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, साफ-सफाई, पेयजल और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व करकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा जिला महासचिव ज्योति मिश्रा संतोष सिन्हा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नलिनी सिंह सुनील प्रसाद राजेश चौधरी सेवा दल के अरविंद साहू जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष संजय यादव युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, अभिजीत सिंह अमरजीत मिश्रा सुरेंद्र सिंह गंभीर सिंह कुलदीप सिंह गुलाब भाई ,अंकित सिंह, रवि राय कुलदीप सिंह राजा रजक ,रवि सिंह सहित विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई