मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जदयू की अहम बैठक, विधायक सरयू राय के साथ हुआ मंथन

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जदयू की अहम बैठक, विधायक सरयू राय के साथ हुआ मंथन

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन कार्य में लगे जदयू पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक सरयू राय के साथ उनके आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तृत और रणनीतिक चर्चा की गई। बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मानगो नगर निगम के अधिक से अधिक वार्डों में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जाए।

इसी उद्देश्य से वार्डवार स्थिति का गहन मंथन किया गया और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर विचार हुआ। सभी जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी हकीकत से विधायक को अवगत कराया। साथ ही, एनडीए प्रत्याशियों द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की गई और उसे और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सुझाव रखे गए।

विधायक सरयू राय ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ चुनावी मैदान में पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया और कहा कि संगठन की एकजुटता ही एनडीए की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, आकाश शाह और प्रकाश कोया, संतोष भगत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई