ऑल झारखंड तेलुगू समाजम की ओर से नवजागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम में नाश्ता का वितरण किया

जमशेदपुर : हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऑल झारखंड तेलुगू समाजम की ओर से पार्वती घाट के समीप स्थित नवजागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के बीच शाम का नाश्ता का वितरण किया गया जिसमें करीब 30 लोगों ने नाश्ता खाकर बहुत उत्साहित हुआ और समाजम के लोगों को ऐसा कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया इस मौके पर महासचिव एल नागेश्वर राव ने कहा हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन ऑल झारखंड तेलुगू समाज की ओर से जमशेदपुर के किसी ने किसी आश्रम में हमारा समाजम की ओर से भोजन या नाश्ता का वितरण किया जाता है उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है, उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को पौष्टिक भोजन प्रदान करना है।आप सभी से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में भाग लें और कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की मदद करने में अपना योगदान दें। आपके सहयोग से हम कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस मौके पर समाजम के अध्यक्ष वाय ईश्वर राव, महासचिव एल नागेश्वर राव, चंद्रशेखर राव,यम ईस्वर राव, यस प्रसाद राव, कमल कुमार, जानकी राम, नागेश चौधरी, एम जगदीश राव, प्रहलाद राव, काली राव, वेंकट राव, शेखर राव, ललिता चौधरी आदि शामिल थे.

Leave a Comment