Jharkhand chaibasa: 14 साल बाद केरल में मिला चाईबासा का युवक, परिवार की तलाश तेज

झारखंड के चाईबासा से करीब 12-14 वर्ष पूर्व लापता हुआ एक बालक केरल राज्य के कन्नूर जिले में मिला है. अब वह लगभग 18 वर्ष का हो चुका है और अपने परिवार से मिलने की उम्मीद में है.

 

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम गोमा उर्फ राजा बताया जा रहा है. उसे अपने अतीत की कुछ धुंधली यादें हैं. उसे केवल इतना याद है कि वह झारखंड के चाईबासा का रहने वाला है. उसका घर एक छोटे पहाड़ पर स्थित था और पहाड़ के नीचे एक स्कूल था, हालांकि स्कूल का नाम उसे याद नहीं है.

 

युवक को यह भी याद है कि चाईबासा रेलवे स्टेशन से बस या ऑटो से कुछ दूरी तय करने के बाद, एक साइकिल मरम्मत की दुकान के पास उतरकर थोड़ी दूर पैदल चलने पर उसका घर आता था.

 

परिवार के संबंध में युवक को अपने पिता का नाम बोलराम, माता का नाम मणि और भाई का नाम फंटूस याद है. साथ ही उसकी दो छोटी बहनों के नाम टरकी और तिर्की बताए जा रहे हैं.

 

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2016 में उसे केरल के त्रिशूर स्थित एक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (CCI) में दाखिल कराया गया था. उससे पहले वह एक एनजीओ की देखरेख में था. अनुमान है कि वह वर्ष 2013-14 के आसपास चाईबासा से लापता हुआ था.

 

मामले की जानकारी मिलते ही “Missing and Found Children Network” के संस्थापक और टीम द्वारा परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है. संस्था ने झारखंड के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस युवक या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल संपर्क करें.

 

संपर्क के लिए मोबाइल नंबर: 9446646304

संपर्क व्यक्ति: ओकेएम अशरफ

 

संस्था ने आमजन से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि वर्षों से बिछड़ा यह बेटा अपने परिवार से मिल सके.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई