पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी की सरकार को कठघरे में खड़ा किया है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

 कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद इन दिनों अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हैं. पुलिस की कार्यशैली से नाराज अंबा प्रसाद ने आज रांची स्थित आवास पर मीडिया के समक्ष खुलकर बातें रखी. इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर हमला बोला.

रामगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गृह और उद्योग मंत्रालय राज्य के सीएम के अधीन है. जिला में आईपीएस और IAS अधिकारियों की कमी नहीं है औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है. राज्य की पुलिस पब्लिक का पैसा खा रही है और काम कॉर्पोरेट का कर रही है. ऐसे अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों से जनता परेशान है. अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, लेकिन जनता को देखते हुए विकास का काम होने चाहिए.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई