मानगो नगर निगम की एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने संध्या के समय मानगो क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर–15 एवं गुरुद्वारा रोड इलाके में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और नगर के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली व्यवस्था एवं सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की।
श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए का नेतृत्व ही मानगो को एक सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर निगम के रूप में स्थापित कर सकता है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भारी समर्थन का भरोसा दिलाया। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रत्याशी द्वारा दिया गया।







