शंकोसाईं–केदार बागान–जेपी स्कूल क्षेत्र में एनडीए महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा

शंकोसाईं–केदार बागान–जेपी स्कूल क्षेत्र में एनडीए महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा

मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने शंकोसाईं केदार बागान एवं जेपी स्कूल क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए भरपूर समर्थन जताया।

पदयात्रा के दौरान श्रीमती संध्या सिंह ने मानगो की हर गली और हर बस्ती तक पहुँचने के संकल्प के साथ आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया.

स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क अवसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था और विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर, संध्या सिंह ने व्यक्त किया कि जनता का विश्वास और उनका समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का आह्वान किया। संध्या सिंह ने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ के क्रमांक संख्या 10 पर मतदान करने का आग्रह किया।

पदयात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई