Jamshedpur:मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया

मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत आज मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने रामनगर शंकोसाई, पारडीह, शांतिनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर आम जनता से सीधा संवाद किया और अपने समर्थन में मतदान की अपील की.

 

पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने लायक था। इसके बाद पारडीह एवं शांतिनगर क्षेत्रों में भी संध्या सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने विकास, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान, संध्या सिंह ने मतदाताओं से क्रमांक संख्या 10 “कैमरा छाप” चुनाव चिन्ह पर मतदान कर मानगो के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पूरे कार्यक्रम में जनमानस में अत्यधिक उत्साह और सकारात्मक वातावरण परिलक्षित हुआ, जो यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि मानगो की जनता एनडीए समर्थित उम्मीदवार मानगो की बेटी संध्या सिंह को विजयी बनाने के लिए तत्पर है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई