उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट एवं श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी प्रबंधन के मैनेजर गुरशरण सिंह नागी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर के दौरान भारी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों की हीमोग्लोबिन जाँच (एनीमिया परीक्षण) की गई। जाँच के उपरांत चिकित्सकों की टीम ने एनीमिया से ग्रसित व्यक्तियों को उचित परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर गुरशरण सिंह नागी ने संबोधित करते हुए कहा, “एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों को एनीमिया के लक्षणों और उससे बचाव के लिए संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट एवं श्रीमद राजचन्द्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, कंचन कुमारी, करनदीप सिंह, राकेश कुमार, एंजेलिना टाइगा व अन्य छात्र-छात्रा में उपस्थित थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई