ऑल झारखंड तेलुगू समाज की एक बैठक जिला कार्यालय में अध्यक्ष वाई ईश्वर राव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में सर्वप्रथम आंध्रा भक्त श्री राम मंदिरम के महासचिव स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया. उसके बाद बैठक आरंभ किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है पहला मुद्दा-आंध्रा प्रदेश के तर्ज पर झारखंड के तेलुगू वासियो को भी आरक्षण मिलना चाहिए, ताकि हमारा भी तेलुगुवासी आरक्षण का लाभ लेकर अच्छा शिक्षा और नौकरी प्राप्त कर सके,(दूसरा मुद्दा- टाटानगर से विशाखापट्टनम होते हुए तिरुपति के लिए ट्रेन अभिलंब चालू होना चाहिए क्योंकि इस रूट में डेली कम से कम 3000 लोग भगवान बालाजी का दर्शन के लिए जाते हैं, जिसे भक्तों को आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तीसरा मुद्दा इंग्लिश मीडियम स्कूलों के हर वर्गों का किताबों का उपयोग 5 वर्षो तक होना चाहिए, ताकि गरीब बच्चों भी इंग्लिश मीडियम में अपना शिक्षा ग्रहण कर अपने पैरों में खड़ा होकर देश, समाज का नाम ऊंचा कर सके, अंत में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने तीनों मुद्दों पर सहमति जताई और एक प्रतिनिधि मंडल फरवरी महीना के अंत में देश के राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपेंगे बैठक में अध्यक्ष वाई ईस्वर राव, ,यम बी सुब्रह्मण्यम, चंद्रशेखर राव, एल नागेश्वर राव, यस प्रसाद राव, कमल कुमार, जानकी राम, नागेश चौधरी, यम ईश्वर राव, शेखर राव, यम जगदीश राव, प्रहलाद राव, काली प्रसाद,शामिल थे,






