*जमशेदपुर, 30 जनवरी 2026 उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को (आजाद बस्ती) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर* *पर ‘शहीद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बापू के महान बलिदान को याद करते हुए उन्हें* *अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता के सम्मान में दो मिनट का सामूहिक मौन रखा गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर बापू की स्मृति में मौन रहा।* *मौन धारण के पश्चात छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के अमर संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों को बताया गया* *कि* *किस प्रकार गांधी जी के विचारों ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाया।*
*इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धनंजय श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बापू के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।*
*मौके पर कंचन कुमारी, करनदीप सिंह, राकेश कुमार और अंजू वर्मा उपस्थित थे।*






