जमशेदपुर के बिष्टुपुर के एक होटल में पूर्व छात्र नेता सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह जी का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा शक्ति दिवस के रूप में 31 जनवरी को मनाया जायेगा।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर के एक होटल में पूर्व छात्र नेता सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह जी का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा शक्ति दिवस के रूप में 31 जनवरी को मनाया जायेगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा विशाल मोटर साईकिल जुलूस के रूप में आदित्यपुर एस टाईप से लेकर बिष्टुपुर रिगल गोलचक्कर होते हुए माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में कार्यक्रम 2 बजे करेंगे। यह कार्यक्रम नॉन पोलिटिकल होता है और इस कार्यक्रम में सभी दल के नेता शामिल होते है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा, कई विधायक एवं मंत्रीगण उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यकम में सारे युवा नशामुक्त समाज का संकल्प लेंगे। इससे बेहतर समाज, राष्ट्र और परिवार का निर्माण होगा। हजारों युवा अजय सिंह को अपना आदर्श अपना नेता मानकर विगत 10 वर्षों से उनका जन्मदिन युवा शक्ति दिवस के रूप में मना रहे है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई