पहले किया दुष्कर्म फिर वीडियो क्लिप से किया प्रताड़ित; बंगाल में अधिकारी गिरफ्तार।

कोलकाता। बंगाल सरकार के भूमि सुधार विभाग में तैनात एक अधिकारी को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित डे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित अमित डे शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

घटना के समय पीडिता नाबालिग थी, इसलिए मामले में पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुष्कर्म की घटना वर्ष 2019 की है, जब पीडि़ता नाबालिग थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपित पर न केवल दुष्कर्म का आरोप है, बल्कि उसने इस जघन्य कृत्य का वीडियो मोबाइल फोन से रिकार्ड भी किया था। आरोप है कि हाल के दिनों में इसी वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई