जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दिया,

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दिया, साथ ही उनकी टीम एवं जिला प्रशासन के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से एवं सूझबूझ के साथ इस प्रकरण को निदान किए जाने को लेकर भी सराहना किया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने आगे कहा कि इस विषय को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिए जाने पर भी उन्हें बधाई दिया है। शुरू से ही गठबंधन सरकार के द्वारा राज्य में उद्योग के विस्तार एवं शांतिपूर्ण वातावरण के लिए लगातार कार्य किए जाते रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई