गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया तथा देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्कृतिक प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार- दिव्य रत्न, सीएम स्कूल ऑफ एक्सलैंस जमशेदपुर को एकल गायन प्रस्तुति के लिए, द्वितीय पुस्कार नाट्य प्रस्तुति हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पटमदा को तथा
प्रथम पुरस्कार नाट्य प्रस्तुति हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जमशेदपुर को दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई