गणतंत्र दिवस पर गोपाल मैदान में जिला स्तरीय समारोह: उपायुक्त ने किया झंडोतोलन

गणतंत्र दिवस पर गोपाल मैदान में जिला स्तरीय समारोह: उपायुक्त ने किया झंडोतोलन
जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने परेड का निरीक्षण किया और झंडोतोलन कर तिरंगा झंडे को सलामी दी।
समारोह में सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
समारोह में स्कूली बच्चों और विभिन्न संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्च पास्ट के माध्यम से देशभक्ति का जश्न मनाया। यह आयोजन जिलेभर में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई