Jamshedpur लापता युवक का मामला बना सियासी मुद्दा, भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

लापता युवक का मामला बना सियासी मुद्दा, भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाका

जमशेदपुर में बीते 11 दिनों से लापता युवक कैरव गांधी के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।

परिवार से मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 27 जनवरी को वे राज्य के डीजीपी से मुलाकात करेंगे और त्वरित कार्रवाई की मांग करेंगे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लापता युवक के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय स्तर पर जांच से कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आ रहा है, तो निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराना जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे इस मामले में सरकार पर लगातार दबाव बनाएंगे और जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आवाज उठाते रहेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई