श्रीमन क्लासेस जमशेदपुर में सरस्वती पूजा की धूम, छात्रों और पूर्व विद्यार्थियों ने मिलकर किया आयोजन
जमशेदपुर:सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर के साकची टैंक रोड स्थित श्रीमन क्लासेस में पूजा की धूम देखते ही बन रही है। वैसे तो जमशेदपुर के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है, लेकिन श्रीमन क्लासेस में इस आयोजन की खास बात छात्रों की एकजुटता और संस्थान से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा।
श्रीमन क्लासेस एक प्रमुख कोचिंग सेंटर के रूप में जाना जाता है, जहां जमशेदपुर के छात्रों के बीच यह विश्वास है कि यहां से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सेवा क्षेत्र में बेहतर प्लेसमेंट देखने को मिलता है। इसी विश्वास और आस्था के साथ वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों एवं पास-आउट विद्यार्थियों ने मिलजुल कर सरस्वती पूजा का आयोजन किया।
पूजा कार्यक्रम में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस मौके पर श्रीमन क्लासेस के संचालक ने कहा कि हमारे संस्थान से जुड़े छात्र पढ़ाई पूरी करने और जीवन में सफल होने के बाद भी हमसे जुड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा ऐसा अवसर होता है जब साल में एक बार सभी पुराने और नए छात्रों को एक साथ मिलने का मौका मिलता है, जिससे आपसी जुड़ाव और भी मजबूत होता है।
पूरे कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और मां सरस्वती के प्रति श्रद्धा साफ तौर पर देखने को मिली।





