Jamshedpur अयोध्या श्रीराम मंदिर बनने के द्वितीय वर्षगाँठ पर श्री श्याम रोडलाइन ट्रांसपोर्ट द्वारा आयोजन हुआ भक्तिमय संगीत कार्यक्रम व भोग वितरण* 

अयोध्या श्रीराम मंदिर बनने के द्वितीय वर्षगाँठ पर श्री श्याम रोडलाइन ट्रांसपोर्ट द्वारा आयोजन हुआ भक्तिमय संगीत कार्यक्रम व भोग वितरण*

आज दिनांक 22/01/2026 को अयोध्या जी में हुए श्रीराम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगाँठ पर आयोजक श्री श्याम रोडलाइन ट्रांसपोर्ट के संचालक श्री सिंटू सिंह जी व अधिवक्ता रवि सिंह द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक स्थान डिमना स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भव्य भक्तिमय भजन व 1100 किलो दूध व सौ किलो चावल का खीर भोग के रूप में हजारों रामभक्तो को वितरित किया गया

 

*कार्यक्रम में उपस्तिथि* मुख्य रूप से समजासेवी व पुलिस एसोसिएन के पूर्व महामंत्री श्री चन्द्रगुप्त सिंह जी अभिनाश सिंह राजा, समाजसेवी नीरज सिंह जी,ट्रांसपोर्ट एसोसिएन के अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह (शिरे पाजी )श्रीमति चंचल शर्मा, अधिवक्ता रवि प्रकाश जी,विधयाक प्रतिनिधि व छात्र नेता श्री पवन जी व पिंटू सिंह,छोटन मिश्रा, राजीव कुमार,जी रोशन कुमार, सुखदेव सिंह आदित्य वर्मा सन्नी सिंह कुणाल कुमार सहित

कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात समस्त सम्मानित अतिथिगणो का सम्मान व स्वागत किया गया इस अवसर पर उपरोक्त सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के उपरांत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिंदू ह्रदय सम्राट श्री योगी आदित्यनाथ जी के सामूहिक अथक प्रयास से या आस्था का केंद्र हमारा श्री राम मंदिर हमें बनकर मिल पाया इस लिए ह सभी हिंदू गौरवान्वित हैं और इस मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ पर श्री श्याम रोडलाइन के द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य करने से आज मन प्रसन्न हों गया इस प्रकार का कार्यक्रम होते रहना चाइये ताकि सनातन धर्म के समस्त युवा हिन्दू धर्म के प्रति और सजग व धर्म के प्रति जागरूक हों सके

 

*शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार सोनू दुलरुवा व टीम के द्वारा दीं गयी भक्तिमय प्रस्तुति, सभी श्रद्धांलू झूम उठे*

कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से ही भोग वितरण के साथ साथ इस क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक सोनू दुलरुवा अपने टीम गायक देवेंद्र पाण्डेय जी गायिका ज्योति रानी जी कि सामूहिक प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल में सभी रामभक्त झूमने पर मजबूर हों गए, सोनू दुलरुवा ने श्री राम जी का प्रसिद्ध भजन श्रीराम भइले पागल सीता के खोज में , राम आएंगे, मेरे केशरी के लाल जैसे भजनो गाकर जीवंत कर दीया उनके लय और आवाज के सभी रामभक्त कायल हों गये

यें प्रस्तुतियाँ

सुबह 11बजे से शाम छः बजे तक चली

तत्पश्चात शहर के समस्त रामभक्तो को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया

अंत में श्रीराम जी के आरती के पश्चात् या पुरे दिन का कर्यक्रम संपन्न हुआ

इस अवसर पर मिथलेश शर्मा, जयंतो मण्डल, श्रीकांत नायक, विनोद सिंह पप्पू,मुन्ना सिंह, राहुल चौधरी, संदीप चौधरी,बालाजी साहू,हिमांशु, मुन्ना शर्मा, सुशील शर्मा, राम नरेश शर्मा, घनश्याम शर्मा सभी का सहयोग मिला साथ ही बड़ी संख्या में रामभक्त महिला, पुरुष व बच्चे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई