झारखण्ड में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है, अब ज्यादा देर टिकती नजर नहीं आ रही है।
राँची समेत कई जिलों में जहां सनसनाती हवा और हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर कम हुआ था, वहीं आज एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला हैं।
मौसम के बदले मिज़ाज के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ेगा। चार दिन पहले गुमला जिले में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया था।
हालांकि पिछले 24 घंटों में स्थिति कुछ बेहतर रही और गुमला का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राँची समेत अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज यानी 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती हैं। खासकर राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा
पलामू, लातेहार, गढ़वा, गिरिडीह, खूँटी और राँची जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवाएं चल सकतीं हैं।






