अवैध शराब के विरुद्ध चांडिल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान

स्लॉग – अवैध शराब के विरुद्ध चांडिल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान

चार अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त, 1100 किलो जावा महुआ विनष्ट, 50 लीटर चुलाई शराब जब्त

लोकेशन: सरायकेला – खरसावां

एंकर :उपायुक्त सरायकेला–खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर चांडिल क्षेत्र में बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान अधीक्षक उत्पाद क्षितिज मिंज के नेतृत्व में संचालित किया गया।अभियान के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ के समीप सोनरोडीह, हमसदा, रोला एवं जड़िगाड़ीह गांवों में संचालित कुल चार अवैध महुआ शराब भट्टियों (अड्डों) पर औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के क्रम में लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिसम्मत तरीके से विनष्ट कर दिया गया। वहीं, भट्टियों से 50 लीटर तैयार चुलाई शराब भी जब्त की गई।इस संबंध में अवैध शराब अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस मौके पर उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन अवैध शराब के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं संचालन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखते हुए नियमित एवं औचक निरीक्षण छापेमारी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई