Jamshedpur भ्रमण के दौरान रांची नगर निगम की 12 सदस्यीय टीम ने जमशेदपुर में संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, अपशिष्ट प्रसंस्करण

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत रांची नगर निगम की 12 सदस्यीय टीम का लर्निंग-कम-एक्सपोज़र विज़िट दिनांक 19 एवं 20 जनवरी 2026 को जमशेदपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य शहरी स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना था।

 

भ्रमण के दौरान रांची नगर निगम की 12 सदस्यीय टीम ने जमशेदपुर में संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, अपशिष्ट प्रसंस्कर एवं निपटान व्यवस्था, जन-जागरूकता गतिविधियाँ तथा सामुदायिक सहभागिता मॉडल का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण एवं गार्बेज फ्री सिटी (GFC) मानकों के अनुरूप अपनाई गई नवाचारपूर्ण पहलों की भी जानकारी प्राप्त की।

 

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के अधिकारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत योजना निर्माण, क्रियान्वयन, निगरानी तंत्र तथा नागरिक सहभागिता से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। फील्ड विज़िट एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव साझा किए गए तथा शहरी स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

रांची नगर निगम की टीम ने जमशेदपुर द्वारा अपनाई गई स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रबंधन मॉडल की सराहना करते हुए इसे अन्य शहरी क्षेत्रों में अपनाने योग्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लर्निंग-कम-एक्सपोज़र विज़िट से नगर निकायों की कार्यक्षमता सुदृढ़ होती है और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

 

भ्रमण का समापन दोनों नगर निकायों के बीच भविष्य में भी अनुभव साझा करने एवं सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जिससे स्वच्छ, हरित एवं सतत शहरों के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई