Jamshedpur टेल्को थाना क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते आपराधिक घटना एवं नशे के अवैध कारोबार पर भाजपा

टेल्को थाना क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते आपराधिक घटना एवं नशे के अवैध कारोबार पर भाजप टेल्को मंडल ने थाना प्रभारी सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की दे चेतावनी

 

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी टेल्को मंडल ने गंभीर चिंता जताई है। क्षेत्र में हत्या, चोरी, गुंडागर्दी, अड्डेबाजी, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब सेवन, नशे के अवैध कारोबार तथा स्कूलों के सामने असामाजिक तत्वों की जमावट जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा टेल्को मंडल का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में टेल्को थाना प्रभारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी, अवैध शराब व नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई तथा विद्यालयों और बाजार क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों, महिलाओं, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं में भय व असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और मांगों पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो टेल्को मंडल के भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, जिला मंत्री पप्पू सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अमित सिंह, मुकेश राय, चिंटू सिंह, सूरज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई