झारखण्ड के लातेहार जिले में छत्तीसगढ़ से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

झारखण्ड के लातेहार जिले में छत्तीसगढ़ से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई। ग्रामीणों के अनुसार, पांच लोगों की मौत हुई है।

हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सभी घायलों का महुआडांड़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, इनमें कई की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर लोग मेहमानी में जा रहे थे, इसी दौरान घाटी में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस घाटी में पलट गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई