चाईबासा। में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना में किशोरी गर्भवती हो गई है।

चाईबासा। में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना में किशोरी गर्भवती हो गई है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानंदा गांव के हंमसादा टोला निवासी माना अंगरिया ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

इससे किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के बयान के बाद जांच के क्रम में केस के प्राथमिक आरोपी को ग्राम लिपूगां से गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई