जमशेदपुर में एक बार फिर लोकसंस्कृति का रंग बिखेरने को तैयार है भव्य टुसु मेला। झारखंड वासी एकता मंच क तत्वावधान में आगामी 21 जनवरी को बिस्टुपुर के गोपाल यानी रीगल मैदान में टुसु मेले का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आज सोनारी विकास भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो और संयोजक सह सांसद विद्युत बरण महतो ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि यह टुसु मेला अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसमें कोल्हान के अलावा रांची, तमाड़, खूंटी सहित पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंचेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमाएं, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु और झुमुर गीत प्रतियोगिता तथा नकद पुरस्कार होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी और दर्शकों के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम को दूर से भी देखा जा सके। बताया गया कि 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से टुसु प्रतिमा और चौड़ल की मैदान में एंट्री शुरू होगी। पिछले साल जहां 350 से अधिक टुसु-चौड़ल पहुंचे थे, वहीं इस बार इससे भी ज्यादा संख्या में आने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिथियों ने मेला का पोस्टर भी जारी किया।
बाईट —- आस्तिक महतो ( मुख्य संयोजक)






