Jamshedpur जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित पुस्तक दान शिविर को मिला उत्साहजनक जनसमर्थन

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित पुस्तक दान शिविर को मिला उत्साहजनक जनसमर्थ

 

जमशेदपुर:

जिला प्रशासन के सहयोग से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी के लिए आयोजित पुस्तक दान शिविर के प्रथम दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य नगर की सार्वजनिक पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम पाठकों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

 

शिविर के पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में ज्ञानवर्धक पुस्तकों का दान किया। प्रथम दिन 350 पुस्तकें प्राप्त हुईं ।लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि शहर में शिक्षा, पठन-पाठन एवं ज्ञान-संवर्धन के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित हो रहा है।

 

प्रथम दिवस के पुस्तक दान दाताओं की लीडरबोर्ड इस प्रकार रही:

1. श्री कर्ण सत्यार्थी, आईएएस, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

2. डॉ. शाहिर पाल, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम

3. श्री शिवांशु

4. श्री सम्राट चक्रवर्ती

5. मिस अन्नी अमृता

6. श्रीमती मंजू खंडेलवाल

 

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी प्रबंधन ने सभी पुस्तक दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक दान शिविर आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे आगे आकर अपनी उपयोगी पुस्तकों का दान करें और इस सामाजिक पहल को सफल बनाएं।

 

यह अभियान डीएम म्युनिसिपल लाइब्रेरी को और अधिक समृद्ध बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं पाठकों के लिए एक मजबूत ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई