Jharkhand *HERO हॉकी इंडिया लीग: रांची रॉयल्स की शानदार जीत, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में मुकाबला बना खास*

*HERO हॉकी इंडिया लीग: रांची रॉयल्स की शानदार जीत, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में मुकाबला बना खास*

*रांची :* स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 14 जनवरी 2026 को आयोजित HERO हॉकी इंडिया लीग के मुकाबले में रांची रॉयल्स ने एसजी पाइपर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही रांची रॉयल्स ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में ही तूफानी गोल दागकर बढ़त बना ली।

 

पहले क्वार्टर का स्कोर रांची रॉयल्स 1 – 0 एसजी पाइपर्स रहा, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा नजर आया और पूरे मुकाबले में रांची रॉयल्स का दबदबा बना रहा।

 

इस खास मुकाबले में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। झारखंड सरकार के राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री विनोद कुमार पांडेय, हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट श्री धर्मेन्द्र सिंह तथा हॉकी इंडिया के निदेशक बी.एन. भूषण ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने झारखंड सहित पूरे देश में हॉकी के विकास के लिए HERO हॉकी इंडिया लीग जैसे आयोजनों को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

 

स्टेडियम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही। मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Ten 1, Sony Ten 3 (हिंदी), Doordarshan Sports, Waves और YouTube पर किया गया, जहां देशभर के दर्शकों ने रांची रॉयल्स की शानदार जीत का आनंद लिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई