खूँटी सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार को आइजी ने किया निलंबित

खूँटी सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार को आइजी ने किया निलंबित

खूँटी : सदर थाना के प्रभारी मोहन कुमार को निलंबित कर दिया गया है. खूँटी जिले के जमुआदाग में 7 जनवरी को वेदेल संगा के पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसी मामले की समीक्षा करने शुक्रवार को सीआइडी एडीजी सह राँची प्रक्षेत्र के आइजी मनोज कौशिक खूंटी पहुंचे.उन्होंने खूंटी एसपी और एसआइटी की टीम से मामले में हो रहे अनुसंधान की जानकारी ली. समीक्षा के दौरान खूंटी सदर थाना के प्रभारी मोहन कुमार की जांच में लापरवाही पाये जाने के बाद देर शाम आइजी मनोज कौशिक ने उन्हें निलंबित कर दिया. उन्होंने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है.वहीं एसपी और एसआइटी को अनुसंधान के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर समयबद्ध तरीके से अनुसंधान करने का निर्देश दिया. सात दिनों बाद आइजी मनोज कौशिक मामले की फिर से समीक्षा करेंगे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।