मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शुक्रवार को तकरीबन 1: 20 बजे आदित्यपुर पहुंचे।
उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। उनके साथ घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन भी हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंच पर पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। इसके बाद नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के चांसलर ने सीएम, स्वास्थ्य मंत्री और विधायकों का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद वंदना हुई।






