कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान सियासी माहौल उस वक्त और गरमा गया,जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद उस जगह पहुंच गईं

कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान सियासी माहौल उस वक्त और गरमा गया,जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद उस जगह पहुंच गईं, जहां जांच एजेंसी की कार्रवाई चल रही थी। ईडी ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में IPAC के कोलकाता प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर एक साथ रेड की थी। जांच टीम दस्तावेजों की जांच और जरूरी पूछताछ में जुटी हुई थी, तभी मुख्यमंत्री का अचानक घटनास्थल पर पहुंचना राजनीतिक रूप से बड़ा संकेत माना जा रहा है।ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी पार्टी के आईटी कार्यालय से दस्तावेज और रणनीतिक जानकारियां लेने आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब केंद्र सरकार की स्क्रिप्ट के तहत किया जा रहा है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई