साकची सब्ज़ी मंडी होलसेल विक्रेता संघ का डिमना लेक में मिलन समारोह सह वनभोज आयोजि

साकची सब्ज़ी मंडी होलसेल विक्रेता संघ का डिमना लेक में मिलन समारोह सह वनभोज आयोज

जमशेदपुर।

साकची सब्ज़ी मंडी होलसेल विक्रेता संघ की ओर से आज दोपहर डिमना लेक में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साकची सब्ज़ी विक्रेता संघ के सभी सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संघ के अध्यक्ष बालबीर मंडल ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का वनभोज आयोजित किया जाता है, ताकि मंडी से जुड़े सभी लोग एक मंच पर आकर आपसी सौहार्द और एकजुटता को मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से साल में एक बार सभी सदस्य अपनी एकता का परिचय देते हैं और आपस में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रहता।

कार्यक्रम में अरविंद कुमार, रणवीर मंडल, अजय कुमार, अशोक कुमार, मनोज भगत, किशोर प्रसाद, जावेद मियां, अब्दुल हमीद, सहाबुदीन, अरुण दास, बृहस्पति, विजय, पप्पू, संतोष, विकास, राजकुमार, उपेंद्र, कैलाश, अनिल, मंतोष, सुरेश, महासिंह, काके समेत सब्ज़ी मंडी से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बालबीर मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वनभोज का आनंद लिया। आयोजन को लेकर सभी सदस्य काफी उत्साहित नजर आए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।