पोटका सी औ ने बिना चालान के बालू लदा हाईवा जप्त की

पोटका : कोवाली थाना अंतर्गत हाता-हल्दी पोखर मुख्य पथ पर पोटका की अंचल अधिकारी निकिता बाला ने आज प्रातः साढ़े पांच बजे औचक जांच के दौरान बिना चालान के अवैध बालू परिवहन करते एक हाईवा गाड़ी को जप्त कर लिया. सीएफटी बालू लोड था, ड्राइवर के पास कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं होने के कारण
:सी ओ निकिता बाला ने तत्काल कोवाली पुलिस को सूचित कर गाड़ी थाना ले जाने का निर्देश दिया. मौके पर अंचल निरीक्षक शांति राम सारंगी और राजस्व कर्मचारी संजय महतो भी उपस्थित रहे. इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मच गया.

विगत कही दिनों से पोटका-कोवाली क्षेत्र में बालू माफिया द्वारा लगातार अवैध खनन और तस्करी की जा रही है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना चालान के परिवहन पर सख्ती बरती जाएगी. सीओ निकिता बाला ने कहा, “अवैध बालू कारोबार को रोकने के लिए निरंतर निगरानी जारी रहेगी. कोई भी उल्लंघन बख्शा नहीं जाएगा.”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।