मार्च से जून 2026 तक तय होंगी नियुक्तियां, सिविल सेवा प्रीलिम्स 8 मार्च को संभावित JPSC का रोडमैप तैयार:

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत की खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने जून 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर सार्वजनिक कर दिया है. इस कैलेंडर से राज्य की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2026 की रूपरेखा भी स्पष्ट हो गई है.

जारी कार्यक्रम के अनुसार, संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित की जा सकती है. प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम अप्रैल महीने में घोषित होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी है.

आयोग के कैलेंडर के मुताबिक, मुख्य परीक्षा 2 से 4 मई 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है, जबकि इसका परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक आ सकता है. अंतिम चरण के तहत 16 से 19 जून 2026 के बीच साक्षात्कार आयोजित किए जाने का अनुमान है. यदि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार पूरी होती हैं, तो जून के अंत तक चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई