Mango मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी!

मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी

सब हेड
सरयू राय के निरीक्षण के बाद पथ निर्माण विभाग आंकड़ों का विश्लेषण करेगा

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे से पानी निकालने के लिए जो नया नाला बनाया जा रहा है, उसकी गहराई और चौड़ाई कम है। इस नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने श्री राय की बातों से सहमति जताई और कहा कि दो-तीन दिनों में सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नए बन रहे नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

दरअसल, श्री राय को मंगलवार को लोगों ने बताया कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की गहराई और ड़ाई कम है। इससे पानी निकलने में दिक्कत होगी। इस शिकायत के बाद श्री राय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके अभियंताओं से कहा है कि अगर नाले की गहराई और चौड़ाई और नहीं बढ़ाई जाएगी तो पानी निकलने में दिक्कत होगी।

सरयू राय ने अभियंताओं से कहा कि न्यू पुरुलिया रोड इलाका, कालिका नगर इलाका आदि का पानी पहले से बने नाले से निकलता है। देशबंधु लाइन मोहल्ला बीच में ही बसा हुआ है। हर साल बरसात में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। पहले से जलनिकासी का जो माध्यम है, वह इस पार से जो फ्लाइओवर बन रहा है, उसके नीचे से ले जाकर नाला में मिलाना है ताकि पानी नदी में चला जाए।

श्री राय ने अभियंताओं से कहा कि आप देशबंधु लाइन का वाटर लेबल ले लीजिए। जो कैचमेंट एरिया है, जहां-जहां का पानी आता है, उस क्षेत्र का क्षेत्रफल भी ले लीजिए। इसके साथ ही बीते साल जो बारिश हुई थी, उसका मैक्सिमम रेन फॉल कितना है, उसका भी आंकड़ा ले लीजिए। नाला के दूसरे क्षेत्र का भी वाटर लेबल ले लीजिए और देखिए कि कैसे पूरा पानी नए नाले से निकलेगा। जब गहराई और चौड़ाई कम होगी तो पानी नहीं निकल पाएगा। इसे अभियंताओं ने स्वीकार किया और कहा कि दो-तीन दिनों में वो सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाएंगे।

इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता जिया उल हक, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अशोक चौहान, पिंटू सिंह, संतोष भगत, मुकेश सिंह, सुजीत कुमार, विनोद सिंह, धनोज सिंह, टुनटुन कुमार, माना महापात्र, मोनी कुमारी, रेखा शाह, माला देवी, रूपा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।